IPL 2025 के 18वें सीजन का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि अभी तक इस सीजन के IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एक भी मुकाबला अपने घर पर भी जीती हैं। यह चौथा मुकाबला है जो कि RCB अपने होम ग्राउंड पर खेलने वाली हैं। अब ये देखना मजेदार होगा कि RCB अपने घर पर पहला मुकाबला जीत सकती है या ये उनकी चौथी हार होगी अपने होम ग्राउंड पर।

मैच | RCB vs RR |
स्थान | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू |
दिनांक | 24/04/25 |
IPL 2025 RCB vs RR Dream11 Prediction in Hindi :- IPL 2025 का 42वां मैच गुरुवार, 24 अप्रैल, 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम चेन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 PM बजे खेला जाएगा। यह मैदान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का होम ग्राउंड है और वे इस मैदान के पिच को भली भांति जानते हैं, परंतु अभी तक वे एक भी मुकाबला अपने घर पर नहीं जीत पाए हैं।
RCB vs RR पिच रिपोर्ट :- एम. चेन्नास्वामी स्टेडियम का पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिचों में से एक हैं। इस पिच पर से बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं और उन्हें बल्लेबाजी करने में भी आनंद आता हैं। गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरीके से आती है जिसके कारण बल्लेबाज अपने शॉट्स अच्छे से खेल पाते हैं। पिच का सर्फेस एकदम सपाट हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों द्वारा स्विंग और मूवमेंट देखने को मिलता हैं। इस साल ये पिच गेंदबाजों के भी हित में रही हैं, अनुभवी तेज गेंदबाज विकेट्स प्राप्त करते हुए दिखे हैं। स्पिन गेंदबाजों के लिए भी पिच से थोड़ी बहुत मदद है, उन्हें टर्न और बाउंस मिल सकता हैं। ड्यू होने के कारण कोई भी कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय कर सकता हैं।
RCB vs RR मैच ग्राउंड रिपोर्ट :- IPL 2025 में इस मैदान में कुल 3 मुकाबले खेले गए है, और तीनों मुकाबलों में पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की हैं। इस मैदान का पहले पारी में औसतन स्कोर 180 हैं। पिछले तीनों मुकाबलों में गेंदबाजों को कुल 32 विकेट्स प्राप्त हुए हैं। 23 विकेट्स तेज गेंदबाजों ने लिए और 11 विकेट्स स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं।

RCB vs RR हेड-टू-हेड :- दोनों ही टीमों के बीच IPL में अभी तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से RCB ने 16 मुकाबले और RR ने 14 मुकाबले जीते हैं। RCB 2 मुकाबलों से आगे हैं।
मैच खेले | RCB जीते | RR जीते |
32 | 16 | 14 |
RCB की प्लेइंग Xl (जानिए कौन कौन है प्लेइंग Xl का हिस्सा) :- RCB के पास रजत पाटीदार के रूप में एक नया कप्तानी है, जिन्होंने अभी तक कमाल की कप्तानी की हैं। पारी को धुआंदार शुरुआत देने विराट कोहली और फिल सॉल्ट आएंगे, और मिडिल ऑर्डर को संभालने रजत पाटीदार, देवदत्त पडिकल, और जितेश आयेंगे। टीम डेविड से अंत में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैं। गेंदबाजी की बागडोर जोश हैज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या के ऊपर रहने वाला हैं।
RCB की संभावित प्लेइंग Xl :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत पडिकल, रजत पाटीदार ©, जितेश शर्मा (wk), रोमारियो शैफर्ड, टीम डेविड, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा (इंपैक्ट), जोश हैज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल।
RR की प्लेइंग Xl (जानिए कौन से खिलाड़ी है प्लेइंग Xl का हिस्सा) :- आपको बता दे कि एक बड़ी न्यूज सामने आई है कि संजू सैमसन अब हमें खेलते हुए नहीं दिखेंगे। चोट के कारण वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके कारण RR की कप्तानी फिर से रियान पराग करने वाले हैं। पारी के शुरुआत में यशस्वी जायसवाल और 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने आयेंगे। मिडिल ऑर्डर में गति प्रदान करने रियान पराग, नीतीश राणा और ध्रुव जुरैल आयेंगे। शिमरॉन हेटम्यर का फिनिशर के रूप में बड़ा रोल रहेगा। गेंदबाजी का भार जोफ्रा आर्चर, महीसा तीक्ष्ण और वाणिंदू हसरंगा के ऊपर रहने वाला हैं।
RR की संभावित प्लेइंग Xl :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग ©, ध्रुव जुरैल (wk), शिमरोन हेटम्यर, शुभम दुबे, वाणिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्ष्ण, संदीप शर्मा (इंपैक्ट)।
RCB vs PBKS Dream11 के टॉप खिलाड़ी :-
विकेटकीपर – फिल सॉल्ट और जितेश शर्मा।
बल्लेबाज – विराट कोहली, रजत पाटीदार, यशस्वी जायसवाल और शिमरॉन हेटमायर।
ऑल-राउंडर – टीम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रियान पराग और नीतीश राणा।
गेंदबाज – जोश हैज़लवूड, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, यश दयाल और सुयश शर्मा।
RCB vs RR Dream11 टीम सुझाव (जानिए कौन से ऐसे खिलाड़ी बन सकते है आपके लिए गेम चेंजर) :-
विकेटकीपर :- फिल सॉल्ट और जितेश शर्मा।
बल्लेबाज :- विराट कोहली, रजत पाटीदार, और यशस्वी जायसवाल।
ऑल-राउंडर :- वाणिंदु हसरंगा, क्रुणाल पंड्या और रियान पराग।
गेंदबाज :- भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवूड और जोफ्रा आर्चर।
