IPL 2025 के 18वें सीजन का 52वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। आज का मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि इस सीजन सभी फैंस एक आखिरी बार धोनी बनाम कोहली खेलते हुए दिखेंगे। आज के मैच को लेके फैंस के बीच अलग उत्साह देखने को मिल रहा है, दो लीजेंड्स आपस में खेलते हुए दिखेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स इस साल के IPL सीजन से बाहर हो चुकी हैं। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को अपने घर पर हरा कर आ रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज का मुकाबला भी जीतकर अपने क्वालीफाई करने की संभावना को पुख्ता करना चाहेगी और प्वाइंट्स टेबल पर पहले या दूसरे पायदान पर रहना चाहेगी। अब यह देखना रोमांचक होगा की चेन्नई सुपर किंग्स अपने पिछले हर का बदला ले पाएगी या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का जीत का सिलसिला जारी रहेगा।

मैच | RCB vs CSK |
स्थान | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू |
दिनांक | 03/05/25 |
IPL 2025 RCB vs CSK Dream11 Prediction in Hindi :- IPL 2025 का 52वां मैच शनिवार, 03 मई, 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 PM एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा। यह मैदान बेंगलुरू का होम ग्राउंड है, और वे इस मैदान के पिच को भली भांति जानते हैं। पिछले मुकाबले में बेंगलुरू ने अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन पहली जीत अर्जित की हैं। आज के मुकाबले में दो आइकंस आपस में भिड़ेंगे।
RCB vs CSK पिच रिपोर्ट :- एम. चेन्नास्वामी स्टेडियम का पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिचों में से एक हैं। इस पिच पर से बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं और उन्हें बल्लेबाजी करने में भी आनंद आता हैं। गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरीके से आती है जिसके कारण बल्लेबाज अपने शॉट्स अच्छे से खेल पाते हैं। पिच का सर्फेस एकदम सपाट हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों द्वारा स्विंग और मूवमेंट देखने को मिलता हैं। इस साल ये पिच गेंदबाजों के भी हित में रही हैं, अनुभवी तेज गेंदबाज विकेट्स प्राप्त करते हुए दिखे हैं। स्पिन गेंदबाजों के लिए भी पिच से थोड़ी बहुत मदद है, उन्हें टर्न और बाउंस मिल सकता हैं। ड्यू होने के कारण कोई भी कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय कर सकता हैं।
RCB vs CSK मैच ग्राउंड रिपोर्ट :- IPL 2025 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में अभी तक कुल मुकाबले खेले गए है, जिनमें से पहले पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मुकाबला जीता है, और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मुकाबला जीता हैं। इस मैदान में पहले पारी का औसतन स्कोर 215.75 हैं। पिछले तीनों मुकाबलों में गेंदबाजों ने कुल 49 विकेट्स प्राप्त हुए हैं। 32 विकेट्स तेज गेंदबाजों ने लिए और 14 विकेट्स स्पिन गेंदबाजों ने चटकाए हैं।

RCB vs CSK हेड-टू-हेड :- दोनों ही टीमों के बीच IPL में अभी तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से CSK ने 21 मुकाबले और RCB ने 12 मुकाबला जीता हैं।1 मुकाबला ऐसा रहा है जिसका कोई नतीजा नहीं निकला था।
मैच खेले | CSK जीते | RCB जीते | नो रिजल्ट |
34 | 21 | 12 | 1 |
RCB की प्लेइंग Xl (जानिए कौन कौन है प्लेइंग Xl का हिस्सा) :- RCB के पास रजत पाटीदार के रूप में एक नया कप्तानी है, जिनके नेतृत्व में अभी तक टीम ने अच्छा किया हैं। पारी को धुआंदार शुरुआत देने विराट कोहली और फिल सॉल्ट आएंगे, और मिडिल ऑर्डर को संभालने रजत पाटीदार, देवदत्त पडिकल, और जितेश आयेंगे। टीम डेविड से अंत में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैं। गेंदबाजी की बागडोर जोश हैज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या के ऊपर रहने वाला हैं।
RCB की संभावित प्लेइंग Xl :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत पडिकल, रजत पाटीदार ©, जितेश शर्मा (wk), रोमारियो शैफर्ड, टीम डेविड, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा (इंपैक्ट), जोश हैज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल।
CSK की प्लेइंग Xl (जानिए कौन से खिलाड़ी है टीम का हिस्सा) :- ऋतुराज गायकवाड़ को चोट लगने के कारण वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जिसके कारण CSK की कप्तानी वापस से लेजेंडरी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी गई हैं। टीम के लिए ओपन करने रचिन रवींद्र और शेख रशीद आयेंगे। मध्यम क्रम में आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा से पारी को गति प्रदान करने की उम्मीद हैं। पारी को फिनिश करने महेंद्र सिंह धोनी आयेंगे। गेंदबाजी का भार खलील अहमद और रवीचंद्रन अश्विन के ऊपर रहने वाला हैं।
CSK की संभावित प्लेइंग Xl :- रचिन रविन्द्र, शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डेवल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी (c) (wk), दीपक हुड्डा, खलील अहमद, अंशुल कमबोज, नूर अहमद, मथीश पथीराना/नाथन एलिस।

RCB vs CSK Dream11 के टॉप खिलाड़ी :-
विकेटकीपर – जितेश शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और फिल सॉल्ट।
बल्लेबाज – विराट कोहली, रजत पाटीदार, टीम डेविड और शेख रशीद।
ऑल-राउंडर – क्रुणाल पंड्या और रवींद्र जडेजा ।
गेंदबाज – जोश हैज़ेलवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, सुयश शर्मा, खलील अहमद और नाथन एलिस।
RCB vs CSK Dream11 टीम सुझाव (जानिए कौन से ऐसे खिलाड़ी बन सकते है आपके लिए गेम चेंजर) :-
विकेटकीपर :- फिल सॉल्ट।
बल्लेबाज :- विराट कोहली(c), रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और डेवल्ड ब्रेविस।
ऑल-राउंडर :- रवि जडेजा(vc) और क्रुणाल पंड्या।
गेंदबाज :- भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़ेलवुड, यश दयाल और नूर अहमद।
