IPL Mega Auction 2025 में ये 5 खिलाड़ी बने करोड़पति, सबसे महंगी बोली ने रचा इतिहास!

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आईपीएल ऑक्शन ने पांच खिलाड़ियों की लॉटरी लगाई। आज पहले ऑक्शन के दिन पांच खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा कीमत पाई। कौन से वो खिलाड़ी हैं जो आज के ऑक्शन में सबसे ज्यादा लकी निकले, सबसे ज्यादा जिन पर बोली लगाई गई, और जिनको सबसे ज्यादा पैसा मिला है?

IPL Mega Auction 2025 में ये 5 खिलाड़ी बने करोड़पति

1. ऋषभ पंत

अब तक के आईपीएल पूरे इतिहास के सबसे एक्सपेंसिव खिलाड़ी ऋषभ पंत रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में अपने नाम किया। बहुत सारी टीमें थीं जो पंत के पीछे भाग रही थीं, लेकिन आखिर में जाकर एलएसजी ने 27 करोड़ देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। यह अभी तक का सबसे मोटा पैसा है, क्योंकि आज तक 27 करोड़ किसी को भी नहीं मिले हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

2. श्रेयस अय्यर

दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें 26 करोड़ 75 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा। एक तरीके से कहा जा सकता है कि श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी भी करेंगे। पंजाब को एक कप्तान भी चाहिए था, और अय्यर को बहुत मोटी रकम मिली है।

3. वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर आज के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। केकेआर ने उन्हें 23 करोड़ 75 लाख में खरीदा। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वेंकटेश अय्यर इतनी बड़ी रकम तक पहुंच जाएंगे, लेकिन 23 करोड़ 75 लाख तक की बोली लगाई गई।

4. अर्शदीप सिंह

चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी अर्शदीप सिंह रहे। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ में खरीदा। इतनी बोली किसी और खिलाड़ी पर नहीं लगी, लेकिन अर्शदीप पर लगी और उन्होंने चौथा स्थान पाया।

5. जॉस बटलर

जॉस बटलर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

6. केएल राहुल

छठे स्थान पर केएल राहुल हैं। उन्हें डीसी ने 14 करोड़ में अपने नाम किया। यह रकम चौकाने वाली थी, क्योंकि सिर्फ 14 करोड़ ही मिले। पहले सेट में आते तो हो सकता है कि उन्हें ज्यादा रकम मिलती।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment